Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए अनिल अंबानी

अनिल अंबानी सुबह करीब साढ़े 10 बजे मध्य दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। ईडी ने उन्हें विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत एक जांच के सिलसिले में नई दिल्ली स्थित अपने हेडक्वार्टर में आज पेश होने के लिए बुलाया था। इससे पहले उनसे अगस्त, 2025 में पूछताछ की गई थी।

26 Feb 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए अनिल अंबानी

नई दिल्ली। उद्योगपति एवं रिलायंस समूह के चेयरमैन 66 वर्षीय अनिल अंबानी कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।

अनिल अंबानी सुबह करीब साढ़े 10 बजे मध्य दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। ईडी ने उन्हें विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत एक जांच के सिलसिले में नई दिल्ली स्थित अपने हेडक्वार्टर में आज पेश होने के लिए बुलाया था। इससे पहले उनसे अगस्त, 2025 में पूछताछ की गई थी। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि अनिल अंबानी का बयान धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत दर्ज किया जाएगा। यह जांच उनकी समूह कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) में कथित रूप से 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से संबंधित है।

अंबानी और उनके समूह की विभिन्न कंपनियों पर ऋण धोखाधड़ी के आरोप हैं। ईडी ने हाल ही में इन सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद किया गया। ईडी ने शीर्ष अदालत को जानकारी दी है कि उसने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के खिलाफ बैंक ऋण धोखाधड़ी और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए धनशोधन के तीन मामले दर्ज किए हैं।

इससे एक दिन पहले ईडी ने बुधवार को धनशोधन रोधी कानून के तहत अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आवास ‘एबोड’ को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया था। इसकी कीमत 3,716 करोड़ रुपये बताई गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए
अनिल अंबानी सुबह करीब साढ़े 10 बजे मध्य दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। ईडी ने उन्हें विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत एक जांच





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News